दिनांक 29 मार्च 2022 को, असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा और मेघालय के मुख्यमंत्री श्री कोनराड के. संगमा ने असम और मेघालय राज्यों के बीच अंतरराज्यीय सीमा विवाद के कुल बारह क्षेत्रों में से छह क्षेत्रों के विवाद के निपटारे के लिए नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थिति में एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय, असम सरकार और मेघालय सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।असम और मेघालय के बीच 12 में से 6 मुद्दों पर समझौता हुआ है और दोनों राज्यों के बीच लगभग 70 प्रतिशत सीमा विवादमुक्त हो गई है l
2019 से 2022 तक उत्तर पूर्व में शांति स्थापित करने में बड़ी उपलब्धियां :
- अगस्त 2019 में NLFT समझौता,
- 16 Jan 2020 को BRU-Reang समझौता,
- 27 Jan 2020 को बोडो समझौता,
- 04 Sep 2021 को Karbi Anglong
- 29 मार्च 2022 असम-मेघालय सीमा समझौता