गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ (केके) का कोलकाता में एक संगीत कार्यक्रम के बाद 31 मई 2022 को निधन हो गया। उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर करीब 10 घंटे पहले कोलकाता के एक सभागार में एक संगीत कार्यक्रम की फुटेज है

53 वर्षीय गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ (केके) उस होटल में गिर गए जहां वह कोलकाता के नजरूल मंच सभागार में एक संगीत कार्यक्रम के बाद ठहरे थे। सीएमआरआई अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि, गायक को मृत लाया गया था।
कृष्णकुमार कुन्नाथ (केके) को बॉलीवुड के शीर्ष गायकों में से एक माना जाता था। केके ने हिंदी, बंगाली, तमिल, कन्नड़, मलयालम, मराठी और असमिया कई भाषाओ में गाना गाया।