- 15 जनवरी 2022 , को भारत की टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका से 2-1 से श्रृंखला हार के बाद टेस्ट कप्तान के पद से इस्तीफा छोड़ने के फैसले की घोषणा की |
- टेस्ट कप्तान के रूप में, स्टार बल्लेबाज का शानदार रिकॉर्ड रहा है।
- 68 टेस्ट में टीम का नेतृत्व किया, जिसमें से भारत ने 40 में जीत हासिल की ,टेस्ट कप्तान के रूप में उनकी जीत का प्रतिशत बहुत ही अच्छा 58.82 रहा है |
- 2019 में, वह सबसे सफल भारतीय के रूप में एमएस धोनी से आगे निकल गए। कुल मिलाकर कोहली दुनिया के तीसरे सबसे सफल कप्तान हैं |
- कोहली पहली बार 2002-03 पोली उमरीगर ट्रॉफी में अक्टूबर 2002 में दिल्ली अंडर -15 टीम के लिए खेले |
- दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलियाई दौरे के पहले टेस्ट के लिए, धोनी चोट के कारण एडिलेड में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे, और कोहली ने पहली बार टेस्ट कप्तान के रूप में बागडोर संभाली। कोहली ने भारत की पहली पारी में 115 रन बनाए, टेस्ट कप्तानी में पदार्पण पर शतक बनाने वाले चौथे भारतीय बने।