राज्य विधानसभा चुनाव 2022 परिणाम: BJP ने यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में सत्ता बरकरार रखी, पंजाब में AAP की जीत।

10 मार्च 2022 को 5 राज्यों की विधानसभा का परिणाम घोषित किये गए। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में सत्ता बरकरार रखी, आम आदमी पार्टी ने पंजाब में शानदार जीत हासिल की।

उत्‍तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को लगातार दूसरी बार सत्ता में आने की ऐतिहासिक सफलता मिली है। 403 सदस्‍यों की विधानसभा में उसे 255 सीटे मिली हैं। सहयोगी पार्टियां अपना दल (सोनेलाल) ने 12 सीट और निषाद पार्टी ने 6 सीट जीती हैं।

समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों पर जीत दर्ज की है. इसके सहयोगी सहयोगी रालोद ने आठ जबकि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने छह सीटें जीती हैं। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को दो सीटें मिली हैं। कांग्रेस को सिर्फ 2 और बहुजन समाज पार्टी को 1 सीट मिली। राज्य की सभी 403 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं.

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लिया है। उसे 70 सदस्यों की विधानसभा में 47 सीटों पर विजय मिली है। कांग्रेस ने 19 सीट जीती हैं। बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार दो-दो सीटों पर विजयी रहें हैं।

गोआ में भाजपा को 40 सदस्यों की विधानसभा में 20 सीटें मिली हैं। कांग्रेस 11 सीटों पर जीतने में सफल रही। महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी और आम आदमी पार्टी को दो-दो सीट मिली हैं। पहली बार चुनाव लड़ने वाली रिवॉल्‍यूशनरी गोअंस पार्टी ने एक सीट जीती है। गोआ फॉरवर्ड पार्टी को भी एक सीट मिली है। तीन निर्दलीय प्रत्‍याशी भी जीतने में सफल रहे।

मणिपुर में 60 सदस्यों की विधानसभा में भाजपा ने 32 सीटें जीत कर बहुमत प्राप्त कर लिया है। पार्टी को 37 दशमलव आठ-तीन प्रतिशत वोट मिले। नेशनल पीपुल्‍स पार्टी 17 दशमलव दो-नौ प्रतिशत वोटों के साथ सात सीटें जीतने में सफल रही, लेकिन एनपीपी के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव हार गए हैं। जनता दल यूनाइटेड ने 10 दशमलव सात-सात प्रतिशत वोट के साथ छह सीट जीती हैं। कांग्रेस को 16 दशमलव आठ-तीन प्रतिशत वोट के साथ पांच सीटों पर जीत मिली है। नगा पीपुल्स फ्रंट को पांच सीट मिली हैं। कुकी पीपुल्स एलांयस ने दो सीट जीती हैं। तीन निर्दलीय उम्‍मीदवार भी चुनाव जीतने में सफल रहे।

पंजाब‍ में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनावों में बहुमत के साथ शानदार जीत दर्ज की है। पार्टी ने 117 सदस्‍यों वाली विधानसभा में 92 सीटें जीती। कांग्रेस मात्र 18 सीटों पर ही कामयाबी हासिल कर सकी। शिरोमणि अकाली दल को तीन और भारतीय जनता पार्टी को दो सीटें मिली। बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय को एक-एक सीट मिली।

Related Post

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *