- स्पेनिश टेनिस स्टार राफेल नडाल ने 30 जनवरी 2022 को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 का पुरुष एकल खिताब जीतकर नायाब इतिहास रच दिया।
- उन्होंने खिताबी मुकाबले में रूसी खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव को 2-6, 6-7 (5), 6-4, 6-4, 7-5 से हराया।
- नडाल का यह 29वां ग्रैंड स्लैम फाइनल था। उन्होंने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल जीता है। इससे पहले वह 2009 में पहली बार टूर्नामेंट में चैंपियन बने थे।
- राफेल नडाल 21 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले दुनिया के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।