राष्ट्रीय विज्ञान दिवस : 28 फरवरी

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी 2022 को मनाया जा रहा है ।

यह दिवस हर साल 28 फरवरी को ‘रमन प्रभाव’ की खोज के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन, भारतीय भौतिक विज्ञानी सर सी.वी. रमन ने ‘रमन प्रभाव’ की खोज की घोषणा की जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is NPIC-20222289214.jpg

1986 में, भारत सरकार ने 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में नामित किया। इस दिन का उद्देश्य मानव जीवन में विज्ञान के महत्व और इसके अनुप्रयोग के संदेश को फैलाना है।

इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम है- सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण। इस अवसर पर पूरे देश में विषय आधारित विज्ञान संचार गतिविधियाँ की जाती हैं।

1 thought on “राष्ट्रीय विज्ञान दिवस : 28 फरवरी”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *