- 19 जनवरी 2022 ,अर्जेंटीना और पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी को पछाड़ते हुए पोलैंड और बायर्न म्यूनिख के रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने फीफा के 2021 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। वहीं महिला खिलाड़ियों में एलेक्सिया पुटेलस को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है।
- फुटबॉलर लियोनल मेसी के अलावा मिस्र व लिवरपूल के मोहम्मद सालाह का नाम भी था। पंरतु लेवांडोव्स्की ने यह पुरस्कार अपने नाम किया।
- पोलैंड और एफसी बायर्न मुनचेन के स्ट्राइकर लेवांडोव्स्की को लगातार दूसरे वर्ष सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी के रूप में मान्यता दी गई।
- सेनेगल के शॉट-स्टॉपर एडौर्ड मेंडी सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष गोलकीपर यह पुरस्कार जीतने वाले पहले अफ्रीकी बन गए | लियोनिस के क्रिस्टियन एंडलर को सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला गोलकीपर नामित किया गया।
- क्रिस्टीन सिंक्लेयर, कनाडा के लिए 308 कैप में 188 गोल के साथ, महिला फुटबॉल के लिए सर्वश्रेष्ठ फीफा विशेष पुरस्कार प्राप्त किया , और क्रिस्टियानो रोनाल्डो, पुर्तगाल के लिए 184 प्रदर्शनों में 115 गोल के साथ, पुरुषों के फुटबॉल के लिए सर्वश्रेष्ठ फीफा विशेष पुरस्कार प्राप्त किया |
Source: फीफा