लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन सुपर 500 खिताब जीतकर रचा इतिहास
16 जनवरी 2022 को, भारतीय युवा शटलर लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल फाइनल में गत विश्व चैंपियन सिंगापुर के लोह कीन यू पर सीधे गेम में शानदार जीत के साथ योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन जीतकर अपना पहला सुपर 500 खिताब जीता।
2022 इंडिया ओपन एक बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन 11 से 16 जनवरी 2022 तक नई दिल्ली, भारत में के डी जाधव इंडोर हॉल में हुआ था।
यह 20 साल के इस भारतीय खिलाड़ी का पहला इंडिया ओपन खिताब है |
पिछले महीने स्पेन में विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले सेन ने 54 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में पांचवीं वरीयता प्राप्त शटलर को 24-22, 21-17 को हराया।
उन्होंने 2019 में डच ओपन और सारलोरलक्स ओपन के रूप में दो सुपर 100 खिताब जीते है। इसी साल बेल्जियम, स्कॉटलैंड और बांग्लादेश में तीन इंटरनेशनल चैम्पियन का खिताब भी उन्होंने जीता है।
Leave a Reply