4 फरवरी 2022, नई दिल्ली
रक्षा मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस परेड 2022 की सर्वश्रेष्ठ झांकी और सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल घोषित किए है ।

- भारतीय नौसेना की मार्चिंग टुकड़ी को तीनों सेनाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी के रूप में चुना गया है।
- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को CAPF/अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल का नाम दिया गया है।
- 26 जनवरी, 2022 को गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले 12 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में चुना गया है। उत्तर प्रदेश की झांकी ‘एक जिला एक उत्पाद और काशी विश्वनाथ धाम’ विषय पर आधारित थी। ‘।