भारत के निशानेबाजों रविंदर सिंह, सौरभ चौधरी और अमनप्रीत सिंह की तिकड़ी ने 3 नवंबर 2026 को ISSF विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
- भारतीय टीम ने कुल 1659 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। चीन की टीम 1648 अंकों के साथ रजत पदक और कोरिया की टीम ने कांस्य पदक जीता।
- रविंदर सिंह ने इसी स्पर्धा की व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 559 अंकों के साथ रजत पदक जीता। उन्होंने भारत के लिए 11 इनर-10 शॉट लगाए।
- रूस के एंटोन अरिस्टारखोव ने 561 अंकों के स्कोर के साथ व्यक्तिगत 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।




