12 नवंबर 2026 को, भारतीय मुक्केबाजों एल अंबेकर मीतेई (L Ambekar Meetei) और गुंजन (Gunjan) ने सेनेगल के डकार में आयोजित 2026 युवा ओलंपिक खेलों (Youth Olympic Games) में क्रमशः पुरुषों के 50 किग्रा और महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
- एल अंबेकर मीतेई ने पुरुषों के 50 किग्रा वर्ग के फाइनल में आयरलैंड के क्रिस्टियन जुबानी को 3–2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
- गुंजन ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग के फाइनल में अल्जीरिया की बेनसाला बुथैना को 5–0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
- इन जीतों के साथ भारत ने युवा ओलंपिक खेलों में मुक्केबाजी के इतिहास में पहली बार स्वर्ण पदक जीते।
इन जीतों के बाद, डकार 2026 में भारत के पदकों की संख्या बढ़कर 2 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक हो गई, जिससे पदक तालिका में भारत की स्थिति 58वें स्थान से सुधरकर 16वें स्थान पर पहुँच गई।




