भारत का लक्ष्य ‘समुद्रयान मिशन’ के तहत 2028 तक पहला मानवयुक्त गहरे समुद्र का मिशन पूरा करना है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 5 नवंबर 2026 को इंडो-पैसिफिक रीजनल डायलॉग (IPRD) 2026 को संबोधित करते हुए वर्ष 2028 तक 6,000 मीटर की गहराई तक भारत का पहला मानवयुक्त गहरे समुद्र का मिशन शुरू करने की घोषणा की।

  • समुद्रयान मिशन के तहत मत्स्य (Matsya) सबमर्सिबल को तीन समुद्री यात्रियों (Aquanauts) को 5,000 से 6,000 मीटर की गहराई तक ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • चेन्नई स्थित राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान (NIOT) ने मध्य हिंद महासागर बेसिन में गहरे समुद्र के परीक्षण करने की क्षमताएँ विकसित की हैं।
  • भारत ने 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके साथ ही 1 लाख करोड़ रुपये के अनुसंधान, विकास एवं नवाचार कोष (Research, Development and Innovation Fund) जैसी पहलें भी शामिल हैं।
Scroll to Top