राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2026 प्रदान किए। इस वर्ष किसी भी खिलाड़ी को खेल रत्न पुरस्कार के लिए चयनित नहीं किया गया।
- अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Award): कुल 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिनमें डेकाथलॉन खिलाड़ी तेजस्विन शंकर, शतरंज के ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख और विदित गुजराथी तथा बैडमिंटन खिलाड़ी त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद शामिल हैं। फुटबॉल खिलाड़ी आई अरुमैनायगम को अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम अचीवमेंट) प्रदान किया गया।
- द्रोणाचार्य पुरस्कार (Dronacharya Award): तीन कोचों—परवीर सिंह, छोटे लाल यादव और नेहा चव्हाण—का चयन किया गया। धर्मेंद्र यादव और वीरेंद्र कुमार को द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम अचीवमेंट) प्रदान किया गया।




