राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2026 – 11 नवंबर

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (National Education Day) हर वर्ष 11 नवंबर को पूरे भारत में मनाया जाता है। यह दिवस स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उनका जन्म 11 नवंबर 1888 को हुआ था। स्वतंत्रता के बाद भारत की आधुनिक शिक्षा प्रणाली को आकार देने में मौलाना आज़ाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने 1947 से 1958 तक भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया।
  • उन्होंने 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा, बालिका शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा की पुरजोर वकालत की।
  • उन्होंने IIT खड़गपुर (1951) और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) (1956) सहित प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Scroll to Top