गृह मंत्रालय (MHA) ने भारत की वीज़ा व्यवस्था को युक्तिसंगत बनाया है, जिसके तहत मुख्य वीज़ा श्रेणियों की संख्या 13 से घटाकर 9 और उप-श्रेणियों की संख्या 49 से घटाकर 23 कर दी गई है। संशोधित व्यवस्था को वीज़ा प्रक्रियाओं को सरल बनाने और भारत आने वाले विदेशी नागरिकों की सुविधा के लिए 27 अगस्त 2026 से लागू किया गया।
- विज़िटर वीज़ा (Visitor Visa): टूरिस्ट वीज़ा का नाम बदलकर विज़िटर वीज़ा कर दिया गया है और इसे V-1 (अल्पकालिक यात्राओं) तथा V-2 (लंबी अवधि की यात्राओं) में विभाजित किया गया है।
- मेडिकल वीज़ा (Medical Visa): पारंपरिक चिकित्सा उपचार (M-1) और आयुष उपचार (M-3) के लिए अलग-अलग प्रावधान बनाए रखे गए हैं। इनके साथ परिचारक वीज़ा (Attendant Visa) का प्रावधान भी जारी रहेगा।
- स्टूडेंट वीज़ा (Student Visa): इसे दो श्रेणियों में समेकित किया गया है—S-1 स्कूल और उच्च शिक्षा के लिए तथा S-2 शोध, पीएचडी शोधार्थियों, इंटर्नशिप और शैक्षणिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों के लिए।
- बिजनेस वीज़ा (Business Visa): इसे B-1 (दीर्घकालिक व्यावसायिक गतिविधियों) और B-2 (अल्पकालिक संविदात्मक गतिविधियों, जिनमें उत्पादन निवेश और तकनीकी सेवाएँ शामिल हैं) में विभाजित किया गया है।
- सरलीकृत आवेदन फॉर्म: वीज़ा आवेदन फॉर्म में भरे जाने वाले फ़ील्ड की संख्या में 65–70% की कमी की गई है।
नौ मुख्य वीज़ा श्रेणियाँ हैं: बिजनेस, डिप्लोमैटिक, वर्क, जर्नलिस्ट, मेडिकल, ऑफिशियल, स्टूडेंट, विज़िटर और मिसलेनियस।




