भारत-फ्रांस आर्थिक सुरक्षा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों पर संवाद

भारत और फ्रांस ने आर्थिक सुरक्षा और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए 10 नवंबर 2026 को पेरिस में पहली भारत-फ्रांस आर्थिक सुरक्षा एवं महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी वार्ता (India-France Economic Security and Critical Technologies Dialogue) आयोजित की।

  • इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री और यूरोप एवं विदेश मामलों के फ्रांसीसी मंत्रालय के महासचिव मार्टिन ब्रिएन्स ने की।
  • चर्चा में आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, साइबर सुरक्षा और रणनीतिक आपूर्ति की सुरक्षा को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
  • यह वार्ता भारत-फ्रांस इनोवेशन रोडमैप 2030 और भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 की पूरक है।
  • दोनों देशों ने वार्ता के दौरान निर्धारित प्राथमिकताओं पर मिलकर काम करने और अगले पाँच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के लक्ष्य का समर्थन करने पर सहमति व्यक्त की।
Scroll to Top