भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (IMNEX-26) का आठवाँ संस्करण 10 नवंबर 2026 को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में शुरू हुआ और यह 14 नवंबर 2026 तक जारी रहेगा।
- इस अभ्यास में म्यांमार नौसेना का जहाज UMS King Sin Phyu Shin तथा भारतीय नौसेना के जहाज INS Rana और INS Sumedha शामिल हैं।
- बंदरगाह चरण में पेशेवर आदान-प्रदान, विशेषज्ञ चर्चाएँ, क्रॉस-डेक दौरे और खेल गतिविधियाँ शामिल हैं, जबकि समुद्री चरण में समन्वित समुद्री अभियान और सामरिक युद्धाभ्यास किए जाएंगे।
- IMNEX-26 का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करना, परिचालन समन्वय में सुधार करना और अंतर-संचालन क्षमता (Interoperability) को बढ़ाना है।
- यह अभ्यास भारत के MAHASAGAR विजन (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक एवं समग्र उन्नति) तथा क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।




