विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) हर वर्ष 14 नवंबर को मधुमेह, इसकी रोकथाम, शीघ्र निदान और प्रभावी प्रबंधन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
स्थापना: विश्व मधुमेह दिवस की शुरुआत 1991 में अंतरराष्ट्रीय मधुमेह महासंघ (IDF) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा की गई थी।
जन्म वर्षगांठ: यह दिन सर फ्रेडरिक बैंटिंग की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है, जिन्होंने 1921 में चार्ल्स बेस्ट के साथ मिलकर इंसुलिन की खोज की थी।
उद्देश्य: मधुमेह के बारे में जागरूकता फैलाना, नियमित स्वास्थ्य जाँच को प्रोत्साहित करना तथा उपचार और देखभाल तक बेहतर पहुँच को बढ़ावा देना।




