भारतीय नौसेना में पहला बहुउद्देश्यीय पोत, आईएनएस समर्थाक शामिल किया गया

भारतीय नौसेना के पोत INS समर्थक को 16 अक्टूबर, 2026 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। यह बहुउद्देशीय पोतों (MPVs) की अपनी श्रेणी का पहला पोत है। इसे नौसेना में शामिल करने के समारोह की अध्यक्षता भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने की।

  • निर्माता: लार्सन एंड टुब्रो (L&T) शिपयार्ड।
  • महत्व: किसी भारतीय निजी शिपयार्ड द्वारा निर्मित पहला प्रमुख युद्धपोत।
  • स्वदेशी सामग्री: 75% से अधिक।
  • प्रमुख भूमिका: भारतीय उद्योग द्वारा विकसित स्वदेशी सेंसरों और हथियारों का परीक्षण एवं मूल्यांकन करना।
  • अन्य क्षमताएँ: समुद्री निगरानी, टोही, अपतटीय गश्त तथा मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) अभियान।
  • प्रमुख विशेषता: निर्माण की दक्षता बढ़ाने के लिए मॉड्यूलर निर्माण और पूर्व-उपकरण स्थापना वाली बहुउपयोगी डिजाइन।
  • महत्व: यह भारत की स्वदेशी जहाज निर्माण और रक्षा विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करता है। साथ ही, आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को समर्थन देता है और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा बढ़ाने में योगदान देता है।
Scroll to Top