प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो मिस यूनिवर्स 2026 बनीं

25 नवंबर 2026 को प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो (Jennifer Barreto) को प्यूर्टो रिको के सैन जुआन स्थित जोस मिगुएल अग्रेलोट कोलिज़ीयम में आयोजित भव्य फिनाले में मिस यूनिवर्स 2026 का ताज पहनाया गया। अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता के 75वें संस्करण में 116 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

  • वेनेजुएला की क्लारा गोएट्ज़ और डोमिनिकन गणराज्य की मेलिसा नुनेज़ भी फाइनलिस्ट में शामिल थीं।
  • भारत की 19 वर्षीय कानून की छात्रा काज़िया लिज़ मेजो, जो केरलम से हैं, शीर्ष 12 में जगह बनाने में असफल रहीं।
  • जेनिफर बैरेटो मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली प्यूर्टो रिको की छठी महिला बनीं। उन्हें निवर्तमान मिस यूनिवर्स, मेक्सिको की फातिमा बॉश ने ताज पहनाया।

भारत ने अब तक तीन बार मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है: सुष्मिता सेन (1994), लारा दत्ता (2000) और हरनाज़ संधू (2021)।

Scroll to Top