आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 नवंबर 2026 को फिलीपींस के मनीला की अपनी दो दिवसीय यात्रा पूरी की। इस दौरान उन्होंने 23वें ASEAN-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

– ASEAN-भारत शिखर सम्मेलन: भारत ने समुद्री सहयोग, साइबर फोरेंसिक प्रशिक्षण, परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में आदान-प्रदान, स्पेस हैकाथॉन और ASEAN देशों के पर्यटकों के लिए निःशुल्क ई-वीजा का प्रस्ताव रखा।

– पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन: भारत ने नाविकों की सुरक्षा पहल (Seafarers’ Safety Initiative), NFSU में साइबर अपराध सम्मेलन, लोथल में समुद्री विरासत महोत्सव और नालंदा में विश्वविद्यालय सम्मेलन का प्रस्ताव रखा।

– तीन महत्वपूर्ण दस्तावेज अपनाए गए:

  1. आपदा प्रबंधन पर संयुक्त वक्तव्य (Joint Statement on Disaster Management)।
  2. ऑनलाइन धोखाधड़ी से निपटने पर नेताओं का वक्तव्य (Leaders’ Statement on Combating Online Scams)।
  3. नेविगेटिंग आवर फ्यूचर टुगेदर: स्टेबिलिटी एंड रिन्यूअल (Navigating Our Future Together: Stability and Renewal) पर घोषणा।
Scroll to Top