फ्रांस के पेरिस में बीएपीएस स्वामीनारायण हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया गया

पेरिस के पूर्वी इलाके बुसी-सेंट-जॉर्जेस में 6 सितंबर 2026 को BAPS स्वामीनारायण हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया गया। यह फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू पत्थर का मंदिर है।

  • यह मंदिर प्राचीन वैदिक वास्तुकला पर आधारित है और इसे परम पूज्य महंत स्वामी महाराज के मार्गदर्शन में पूरा किया गया।
  • उद्घाटन के उपलक्ष्य में 2 से 14 सितंबर 2026 तक 13 दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया गया।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन समारोह को वर्चुअली संबोधित किया।
  • इस महोत्सव में जल यात्रा, नगर यात्रा, पालकी यात्रा, वैदिक महायज्ञ, मूर्ति-प्रतिष्ठा और सांस्कृतिक व भक्तिपूर्ण कार्यक्रम शामिल थे।
  • इस मंदिर को आस्था, सद्भाव, सेवा और सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक माना जाता है।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने इस मंदिर को भारत-फ्रांस सांस्कृतिक संबंधों में एक नया मील का पत्थर बताया, जो “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना को दर्शाता है।
Scroll to Top