MDR लागू करने का निर्णय स्थगित: भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने चुनिंदा व्यक्ति-से-व्यापारी (P2M) UPI लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने का निर्णय त्योहारी सीजन (दिवाली) के बाद तक स्थगित कर दिया है। इसे लागू करने की सटीक तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।
देरी का कारण: इस निर्णय का उद्देश्य आगामी त्योहारों की खरीदारी के दौरान डिजिटल लेनदेन में होने वाली संभावित बाधाओं को रोकना है। इस अवधि में डिजिटल खुदरा लेनदेन में काफी वृद्धि होती है।
NPCI के बारे में
भूमिका: NPCI एक प्रमुख संस्था है, जिसकी स्थापना भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और भारतीय बैंक संघ (IBA) द्वारा पूरे भारत में खुदरा भुगतान एवं निपटान प्रणालियों के संचालन के लिए की गई थी।
प्रमुख उत्पाद: UPI, RuPay, IMPS, NACH, NETC, AePS और e-RUPI।




