नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 2026 आयोजित हुआ।

8वां ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम नई दिल्ली में आयोजित हो रहा है। इसमें वैश्विक नेता बदलते भू-राजनीतिक संबंधों, आर्थिक चुनौतियों तथा प्रौद्योगिकी और निवेश के क्षेत्र में उभरते अवसरों पर चर्चा करने के लिए एकत्रित हो रहे हैं।

  • तिथियाँ: 13–15 अक्टूबर, 2026
  • विषय: “बदलती दुनिया: शक्ति के नए साधनों को परिभाषित करना” (A World in Play: Defining the New Levers of Power)
  • प्रमुख वक्ता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माइकल आर. ब्लूमबर्ग।
  • प्रतिभागी: सरकार, व्यापार, वित्त और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों के 500 से अधिक नेता।
  • प्रमुख विषय: कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ऊर्जा सुरक्षा, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाएँ, पूँजी प्रवाह और भुगतान प्रणालियाँ।
  • मुख्य केंद्रबिंदु: वैश्विक व्यापार में भारत की भूमिका, रणनीतिक स्वायत्तता, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग।
  • विशेष अवसर: भारत में ब्लूमबर्ग की उपस्थिति के 30 वर्ष पूरे होना।
Scroll to Top