केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 5 नवंबर 2026 को हरियाणा के अंबाला में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के शहीद स्मारक (Martyrs’ Memorial) का उद्घाटन किया। 22 एकड़ क्षेत्र में 594 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह स्मारक ब्रिटिश शासन के विरुद्ध लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को सम्मानित करता है।
- इस स्मारक में 22 दीर्घाएँ (Galleries) बनाई गई हैं, जिनमें ऐतिहासिक दस्तावेज, डिजिटल डिस्प्ले और पारंपरिक शिल्पकला प्रदर्शित की गई है।
- इसमें 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की घटनाओं को पुनः प्रस्तुत करने के लिए वर्चुअल रियलिटी (VR), होलोग्राफी और इंटरैक्टिव प्रोजेक्शन जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है।
- अन्य प्रमुख आकर्षणों में 2,500 दर्शकों की क्षमता वाला ओपन-एयर थिएटर और लाइट एंड साउंड शो शामिल हैं।
- यह स्मारक हरियाणा की पारंपरिक हस्तकलाओं, जिनमें फुलकारी और सरकंडा शिल्प शामिल हैं, को भी प्रदर्शित करता है।




