कॉस्मोसर्व स्पेस ने भारत की पहली निजी अंतरिक्ष मलबा हटाने की सुविधा का उद्घाटन किया

हैदराबाद स्थित स्पेसटेक स्टार्टअप कॉसमोसर्व स्पेस (Cosmoserve Space) ने 5 नवंबर 2026 को हैदराबाद में ‘बेस 1’ (Base 1) का उद्घाटन किया। यह भारत की पहली निजी सुविधा है, जो सक्रिय अंतरिक्ष मलबा हटाने (Active Debris Removal – ADR) और कक्षा में उपग्रहों की सर्विसिंग के लिए समर्पित है।

  • यह विशेष माइक्रोग्रैविटी सिमुलेशन और स्पेस विजन इफेक्ट तकनीकों से सुसज्जित दुनिया की छठी सुविधा है।
  • बेस 1 में चार विशेष सुविधाएँ स्थापित की गई हैं:
    1. ऑर्बिटल रेंडेवू एवं कैप्चर लैब (Orbital Rendezvous & Capture Lab)
    2. स्पेस रोबोटिक्स इनोवेशन लैब (Space Robotics Innovation Lab)
    3. ISO क्लास 8 क्लीन रूम (ISO Class 8 Clean Room)
    4. मिशन सिमुलेशन एवं कंट्रोल सेंटर (Mission Simulation & Control Centre)
  • यह सुविधा उपग्रहों की मरम्मत, उनमें ईंधन भरने और अंतरिक्ष मलबे को हटाने में सहायता करेगी। यह 2030 तक मलबा-मुक्त अंतरिक्ष (Debris-Free Space) हासिल करने के भारत के लक्ष्य के अनुरूप है तथा गगनयान और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (Bharatiya Antariksh Station) जैसे भविष्य के मिशनों की सुरक्षा में योगदान देगी।
Scroll to Top