केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 6 नवंबर 2026 को उत्तराखंड में उत्तराखंड पुलिस को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति निशान’ (President’s Colour) प्रदान किया। इसके साथ ही उत्तराखंड पुलिस यह सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करने वाला देश का 16वाँ पुलिस बल बन गया।
- यह सम्मान राज्य के गठन के बाद पिछले 25 वर्षों में कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले उत्तराखंड पुलिस के 206 जवानों को समर्पित किया गया।
- उत्तराखंड पुलिस की संख्या लगभग 13,000 कर्मियों से बढ़कर 26,000 से अधिक हो गई है। इसका आदर्श वाक्य ‘कर्म सत्यम् शौर्यम्’ (Karm Satyam Shauryam) है।
- प्रशासनिक पुनर्गठन और फॉरेंसिक एकीकरण के माध्यम से उत्तराखंड ने CCTNS/ICJS 2.0 डैशबोर्ड पर 93.46 अंक प्राप्त करके देश में पहला स्थान हासिल किया।




