भारतीय नौसेना और इंडोनेशियाई नौसेना 14 से 17 अक्टूबर तक विशाखापत्तनम में द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास “समुद्र शक्ति” का पाँचवाँ संस्करण आयोजित कर रही हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग और अंतर-संचालन को मज़बूत करना है।
पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस कवरत्ती और हेलीकॉप्टर सहित इंडोनेशियाई युद्धपोत केआरआई जॉन लाइ इसमें भाग ले रहे हैं। इस आयोजन में पेशेवर आदान-प्रदान, योग और खेलकूद के साथ बंदरगाह चरण और सामरिक समन्वय एवं संयुक्त परिचालन कौशल को बढ़ावा देने के लिए हेलीकॉप्टर युद्धाभ्यास, वायु रक्षा, हथियार दागने और विजिट, बोर्ड, सर्च एंड सीज़र (वीबीएसएस) जैसे उन्नत नौसैनिक अभ्यासों वाला समुद्री चरण शामिल है।