List of World Heritage Sites in India (in Hindi)
भारत में विश्व धरोहर स्थल
भारत के विश्व धरोहर स्थल (कुल 43):
- सांस्कृतिक स्थल: 35
- प्राकृतिक स्थल: 7
- मिश्रित स्थल: 1
सांस्कृतिक विश्व धरोहर स्थल (35)
स्थल (यूनेस्को की सूची में शामिल) | स्थान | महत्त्व |
---|---|---|
आगरा का किला (1983) | उत्तर प्रदेश | – एक ऐतिहासिक महलनुमा किला |
अजंता गुफाएं (1983) | महाराष्ट्र | – प्राचीन बौद्ध चित्रकला और शिल्प का उत्कृष्ट उदाहरण |
एलोरा गुफाएं (1983) | महाराष्ट्र | – बौद्ध, हिंदू और जैन धर्मों की अद्भुत शिल्पकला |
ताजमहल (1983) | उत्तर प्रदेश | – मुग़ल काल की स्थापत्य कला का उत्कृष्ट नमूना |
सूर्य मंदिर, कोणार्क (1984) | ओडिशा | – सूर्य देव को समर्पित 13वीं सदी का मंदिर |
महाबलीपुरम के स्मारकों का समूह (1984) | तमिलनाडु | – पल्लव वंश के समय की वास्तुकला |
गोवा के चर्च और कॉन्वेंट (1986) | गोवा | – पुर्तगाली उपनिवेश और ईसाई धर्म का प्रतीक |
फतेहपुर सीकरी (1986) | उत्तर प्रदेश | – अकबर द्वारा बनवाया गया मुग़ल कालीन शहर |
हम्पी के स्मारकों का समूह (1986) | कर्नाटक | – विजयनगर साम्राज्य की राजधानी |
खजुराहो के स्मारक (1986) | मध्य प्रदेश | – प्रसिद्ध मूर्तियों वाले हिंदू-जैन मंदिर |
एलीफैंटा गुफाएं (1987) | महाराष्ट्र | – शिव संप्रदाय की शैलकृत गुफाएं |
चोल मंदिर समूह (1987, 2004) | तमिलनाडु | – चोल वंश के मंदिर, स्थापत्य विकास का उदाहरण |
पत्तदकल के स्मारक (1987) | कर्नाटक | – चालुक्य वंश की उत्तरी-दक्षिणी शैली की मिसाल |
साँची के बौद्ध स्मारक (1989) | मध्य प्रदेश | – बौद्ध कला व स्थापत्य के प्राचीन उदाहरण |
हुमायूँ का मकबरा (1993) | दिल्ली | – भारतीय उपमहाद्वीप का पहला बाग मकबरा |
कुतुब मीनार और इसके स्मारक (1993) | दिल्ली | – कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा निर्मित इस्लामी स्थापत्य |
पर्वतीय रेलवे (दार्जिलिंग, कालका-शिमला, नीलगिरी) (1999) | विभिन्न | – पहाड़ी इलाकों को जोड़ने वाला 19वीं सदी का इंजीनियरिंग चमत्कार |
भीमबेटका की शैलाश्रय (2003) | मध्य प्रदेश | – 30,000 वर्ष पुरानी चित्रकारी वाले प्रागैतिहासिक स्थल |
चंपानेर-पावागढ़ पुरातात्विक उद्यान (2004) | गुजरात | – 8वीं-14वीं सदी की इस्लामी नगरी और किला |
छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (2004) | महाराष्ट्र | – विक्टोरियन गॉथिक और भारतीय परंपरा की मिश्रित शैली |
लाल किला परिसर (2007) | दिल्ली | – मुग़ल काल का महलनुमा किला |
जंतर मंतर, जयपुर (2010) | राजस्थान | – 18वीं सदी की खगोलीय वेधशाला |
राजस्थान के पहाड़ी किले (2014) | राजस्थान | – राजपूतों की शक्ति का प्रतीक |
रानी की वाव, पाटन (2014) | गुजरात | – 11वीं सदी की सुंदर शिल्पकला वाली बावड़ी |
नालंदा महाविहार का पुरातात्विक स्थल (2016) | बिहार | – महायान बौद्ध शिक्षा और विश्वविद्यालय का केंद्र |
ले कॉर्बुज़िए का स्थापत्य कार्य (2016) | चंडीगढ़ | – आधुनिक वास्तुकला आंदोलन का अंतर्राष्ट्रीय योगदान |
अहमदाबाद का ऐतिहासिक नगर (2017) | गुजरात | – 15वीं सदी का शहर, विशिष्ट स्थापत्य शैली का प्रदर्शन |
मुंबई की विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको इमारतें (2018) | महाराष्ट्र | – बंदरगाह शहर की 19वीं-20वीं सदी की शैली |
जयपुर शहर (2019) | राजस्थान | – नियोजित शहर और स्थापत्य योजना का उदाहरण |
धोलावीरा: एक हड़प्पा शहर (2020) | गुजरात | – सिंधु घाटी सभ्यता का प्रमुख नगर |
काकतीय रुद्रेश्वर (रामप्पा) मंदिर (2021) | तेलंगाना | – 13वीं सदी की काकतीय स्थापत्य उत्कृष्टता |
शांति निकेतन (2023) | पश्चिम बंगाल | – रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित सांस्कृतिक और शैक्षिक केंद्र |
होयसला मंदिर समूह (2023) | कर्नाटक | – बेलूर, हलेबिड और सोमनाथपुरा के 12वीं-13वीं सदी के मंदिर |
मोदियाम्स (2024) | असम | – 700 वर्ष पुराने अहोम वंशीय शाही समाधि स्थल |
भारत के मराठा सैन्य परिदृश्य (2025) | महाराष्ट्र, तमिलनाडु | इस सूची में महाराष्ट्र और तमिलनाडु में स्थित 12 ऐतिहासिक किलों को शामिल किया गया है, जैसे: महाराष्ट्र के किले: रायगढ़, राजगढ़, शिवनेरी, प्रतापगढ़, विजयदुर्ग, पन्हाला, सुवर्णदुर्ग, सिंधुदुर्ग, लोहगढ़, साल्हेर, खांदेरी तमिलनाडु का किला: जिन्जी किला (Gingee Fort) |
प्राकृतिक विश्व धरोहर स्थल (7)
स्थल | स्थान | महत्त्व |
---|---|---|
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (1985) | असम | – एक सींग वाले गैंडे की सबसे बड़ी आबादी |
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (1985) | राजस्थान | – प्रवासी पक्षियों के लिए मानव निर्मित जलभूमि |
मानस वन्यजीव अभयारण्य (1985) | असम | – पूर्वी हिमालय की जैव विविधता और बाघों का निवास |
सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान (1987) | पश्चिम बंगाल | – विश्व की सबसे बड़ी ज्वारनदीय मैंग्रोव वनस्पति |
नंदा देवी और फूलों की घाटी (1988, 2005) | उत्तराखंड | – पुष्पों की घाटी और हिमनद वन्य जीवन का संरक्षण |
पश्चिमी घाट (2012) | कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र | – जैव विविधता से भरपूर पर्वत श्रृंखला |
ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क (2014) | हिमाचल प्रदेश | – हिमालय की विविध पारिस्थितिकी और जीव-जंतुओं का निवास |
मिश्रित विश्व धरोहर स्थल (1)
स्थल | स्थान | सांस्कृतिक महत्व | प्राकृतिक महत्व |
---|---|---|---|
कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान (2016) | सिक्किम | – सिक्किमी संस्कृति और पवित्रता का प्रतीक | – उप-उष्णकटिबंधीय से अल्पाइन तक जैव विविधता का संरक्षण |