लक्ष्य सेन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 पुरुष सिंगल्स जीता

23 नवंबर 2025 को, भारत के लक्ष्‍य सेन ने सिडनी में आयोजित ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 (BWF सुपर 500) के पुरुष एकल ख़िताब पर कब्ज़ा किया। उन्होंने जापान के युशी तनाका को सिर्फ 38 मिनट में 21-15, 21-11 से हराया। यह इस वर्ष उनका पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब है और 2023 के बाद उनका पहला सुपर 500 खिताब, जो उनके मज़बूत कमबैक सीज़न को दर्शाता है।

मुख्य झलकियाँ

  • इवेंट: सैथियो ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025, BWF सुपर 500, सिडनी
  • फ़ाइनल परिणाम: लक्ष्‍य सेन (विश्व रैंक 14) ने युशी तनाका (विश्व रैंक 26) को हराया
  • स्कोर: 21-15, 21-11 | अवधि: 38 मिनट
  • करियर उपलब्धि: 6वां BWF वर्ल्ड टूर खिताब
Exit mobile version