जोधपुर में भारत-सिंगापुर संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘बोल्ड कुरुक्षेत्र 2025’

भारत और सिंगापुर के बीच एक्सरसाइज़ बोल्ड कुरुक्षेत्र का 14वां संस्करण 27 जुलाई 2025 को जोधपुर में शुरू हुआ और यह 4 अगस्त तक चलेगा। यह एक टेबलटॉप और कंप्यूटर-आधारित युद्ध अभ्यास है, जिसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत मैकेनाइज़्ड युद्ध क्षमता में संयुक्त संचालन तत्परता को बढ़ाना है।

इस अभ्यास में सिंगापुर की 42वीं आर्मर्ड रेजिमेंट और भारत की मैकेनाइज़्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट भाग ले रही हैं। अभ्यास का समापन सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी के साथ होगा। इसका उद्देश्य इंटरऑपरेबिलिटी (सामंजस्य), संयुक्त प्रशिक्षण, और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना है।

Exit mobile version