5 मार्च 2026 को द्रौपदी मुर्मू ने भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कई राज्यपाल और उपराज्यपालों की नियुक्ति की।
- शिव प्रताप शुक्ला (हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल) को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- जिष्णु देव वर्मा (तेलंगाना के राज्यपाल) को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- नंद किशोर यादव, जो बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं, को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
अन्य प्रमुख बदलाव:
- आर. एन. रवि (तमिलनाडु के राज्यपाल) को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (केरल के राज्यपाल) को तमिलनाडु के राज्यपाल के कार्यों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
- सी. वी. आनंद बोस का पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया।
- कविंदर गुप्ता (लद्दाख के उपराज्यपाल) को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- विनय कुमार सक्सेना (दिल्ली के उपराज्यपाल) को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।
- पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।
